- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल मंदिर के सामने किया जाएगा सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह उज्जैन पहुंचे। दताना हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर संकेत भोंडवे को निर्देश दिए कि इस वर्ष महाकाल मंदिर के सामने सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा। इसके तहत महाकाल मंदिर चौराहे को चौड़ा किया जायेगा। इसके अलावा मिठाई एवं अन्य सामग्री की दुकानें लगी है उन्हें हटाकर दूसरी जगह पर व्यवस्थित रूप से एक समान बनाकर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान पुलिस कम्युनिटी हॉल में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से लाभान्वित 51 बच्चों तथा कॉक्लियर इम्प्लांट करवा चुके 5 बच्चों तथा कॉक्लियर इम्प्लांट के लिये चयनित 37 बच्चों से मिलें तथा उनके साथ कुछ समय बितायें। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के लाभान्वित बच्चों को नया जीवन मिला है तथा कॉक्लियर इम्प्लांट से बच्चे सुनने व बोलने लगे। इस तरह इनको जीवन का नया अनुभव हुआ है।