- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Child Vaccination…टीकाकरण को लेकर बच्चो में उत्साह
बच्चों का वैक्सीनेशन : 124 स्कूलों में वैक्सीन के प्रबंध….
टीकाकरण को लेकर बच्चें में उत्साह
3 एमएल की सीरिंज से दिया 0.5 एमएल का डोज
उज्जैन।स्कूलों में 15 से 18 साल तक के किशोर- किशोरियों का टीकाकरण सुबह 9 बजे से जारी है। आज पहले दिन 30 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। 15 साल से 18 साल तक के बीच के बच्चों को टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद किशोरों में इसको लेकर खासा उत्साह रहा। बच्चों ने कोरोना से निपटने के लिए बगैर किसी भय के उत्साह के साथ वैक्सीनेशन कराया।

जिले में 15 से 18 साल तक के उम्र के 1.4 लाख किशोर हैं। सभी बच्चों को कोवैक्सीन लगाया जाएगा। जिले के 124 स्कूलों में बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें 28 सरकारी और 97 निजी स्कूल हैं। सभी के लिए ऑनलाइन बुकिंग के इंतजाम किये गए थे,लेकिन जो बच्चे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए बगैर भी सेंटर पर पहुंचेंगे उनके लिए सेंटर पर हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था थी। प्रत्येक साइट पर 150 से 200 किशोरों के स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था की गई है।
10 जनवरी से हेल्थ वर्कर व बुजुर्गों को तीसरा डोज
आज से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगने के बाद 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर व बुजुर्गों को तीसरा डोज भी लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 से 18 वर्ष के 1.34 लाख किशोर, हेल्थ वर्कर 15 हजार, 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर और 1.92 लाख 60 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। हालांकि बुजुर्गों को डॉक्टरों के परामर्श के बाद ही तीसरा डोज लेने की सलाह दी गई है।

जो ट्रेंड नर्सें नहीं उन्हें आई दिक्कत
आज सुबह 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगने की शुरुआत हुई। बच्चों को जिस सीरिंज से वैक्सीन लगाई जा रही है वह 3 एमएल की है और डोज 0.5 एमएल का देना होता है। ऐसे में जो ट्रेंड नर्सें उन्हें इस पर कोई दिक्कत नहीं आ रही है। लेकिन जो ट्रेनी है उनके द्वारा किए जा रहे वैक्सीनेशन में डोज की मात्रा में संशय उत्पन्न होता रहा।