- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
1.5 डिग्री बढ़ा रात का तापमान
सुबह धूप खिली…कोहरे और ठिठुरन से फिर भी राहत नहीं
उज्जैन।कड़ाके की सर्दी के बीच बीती रात का तापमान 1.5 डिग्री शनिवार के मुकाबले बढऩे के बावजूद ठिठुरन बरकरार है। लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों तक तेज ठंड का असर बना रहने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होगी।
रविवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाये रहने के कारण कोल्ड डे रहा। ठंडी हवाओं का दौर देर रात तक चला। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक हवा की गति शाम को 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज हुई वहीं रात में हवा की गति 2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार आज से नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है जिससे तापमान में धीरे धीरे वृद्धि दर्ज होगी। जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक रात के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। कल न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो आज सुबह 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।