- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन के कलाकारों की फिल्म बंदूकराज खोलेगी राजनीति के भीतर का सच
उज्जैन.बंदूक के जोर पर हिंसा आैर जोर-जबरदस्ती से किस तरह व्यक्ति राजनीति में दाखिल होकर उसे दूषित करता है एवं अपनी ताकत व प्रभाव के बल पर जनता पर जुल्म करता है, इसका नजारा जल्द ही फिल्म बंदूकराज में दर्शकों को देखने को मिलेगा।
शहर के लगभग एक दर्जन कलाकारों आैर रंगकर्मियों ने राजनैतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को तैयार किया है। इसमें निर्देशन आैर अभिनय के अलावा फिल्म के अन्य हिस्सों में भी स्थानीय कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म में महाकाल की सवारी के दृश्य भी दर्शाए गए हैं। फिल्म के टाइटल में महाकाल सवारी के दृश्य रहेंगे। ट्रेलर लांच होने के बाद अब फरवरी-मार्च में यह फिल्म देशभर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में उज्जैन के कई दृश्य : कुल दो घंटे 10 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से यूपी के ललितपुर आैर झांसी में हुई है। साथ ही शहर में विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित ओपन ऑडिटोरियम, हामूखेड़ी टेकरी आैर तराना के पास ग्राम गुनई के भी कुछ दृश्यों को फिल्माया गया है। फिल्म में यह स्थान दिखाई देंगे।
फिल्म में नजर आएंगे शहर के यह कलाकार
फिल्म बंदूकराज का निर्देशन देवास रोड स्थित न्यू इंदिरा नगर में रहने वाले महेंद्र एस. लोधी ने किया है। लोधी फिल्म में मन्नु भाई नेता के मुख्य किरदार में भी नजर आएंगे। एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य सिंह सेंगर हैं।
फिल्म बंदूकराज का निर्देशन देवास रोड स्थित न्यू इंदिरा नगर में रहने वाले महेंद्र एस. लोधी ने किया है। लोधी फिल्म में मन्नु भाई नेता के मुख्य किरदार में भी नजर आएंगे। एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य सिंह सेंगर हैं।
इनके अलावा चंचल सिंह, ईश्वरदास बैरागी, राधेश्याम राठौर, दीपेश पॉल, कमलेश परिहार, पंकज आचार्य आदि ने भी अलग-अलग किरदार निभाए हैं। प्रणव कुशवाह की कोरियोग्राफी आैर एक्शन गौरव रोकड़े का है। शहर के ही इंदर सिंह बैस व दिनेश यादव के साथ रतलाम के हरीश शर्मा ने फिल्म में संगीत दिया है।
गोपाल पंड्या ने फिल्म के गीत भी लिखे हैं। फिल्म में बदलापुर, कंपनी, पेज थ्री जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके गोपाल यादव, गुलशन पांडे आदि कई जाने-माने कलाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।