- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग
युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, बचाया
उज्जैन। रामघाट पर शिप्रा नदी में शनिवार शाम युवक ने छलांग लगा दी। यह देख ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए।
युवक ने कहा वह परेशान है और मरना चाहता हैं। पुलिस ने बताया शनिवार शाम छह बजे होमगार्ड जवान रामघाट पर ड्यूटी कर रहे थे।
इस दौरान एक युवक नदी में कूद गया। उसे नदी से बाहर निकाला गया। युवक ने नाम सचिन पुत्र गोविंद निवासी सदर बाजार इंदौर बताया है। जवानों ने उसे महाकाल थाने भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को उज्जैन बुलाया है।