- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
मंगलनाथ, अंगारेश्वर में महाशिवरात्रि के चलते रोकी भातपूजा फिर शुरू की
उज्जैन। मंगलनाथ व अंगारेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार से भातपूजा का क्रम फिर से शुरू हो गया हैं। बता दें महाशिवरात्रि के चलते मंदिर प्रशासन ने मंगलवार व बुधवार को भातपूजा कराने पर रोक लगा रखी थी। मांगालिक कार्यों में आ रहे व्यवधान के दोष को दूर करने के लिए मंगलनाथ व अंगारेश्वर मंदिर में महामंगल की भातपूजा कराने का विधान है।
देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु मंगलवार को भातपूजा कराने आते हैं। महाशिवरात्रि पर भातपूजा बंद रहती है। पुजारी परंपरागत पूजा अर्चना करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर दीपोत्सव को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर मंगलवार तथा बुधवार को भातपूजा बंद रखने का निर्णय लिया था। गुरुवार से पुन: भातपूजन का क्रम शुरू कर दिया।