- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
स्मार्ट मीटर में कारस्तानी कर बिजली चोरी,6 घरों में प्रकरण
स्मार्ट मीटर में कारस्तानी कर बिजली चोरी, ग्रीन पार्क कॉलोनी के 6 घरों में प्रकरण
उज्जैन। बिजली चोरी करने वालों ने विद्युत कंपनी के स्मार्ट मीटरों कारस्तानी कर बिजली चोरी रास्ता बना लिया हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी की विजिलेंस टीम ने प्रकरण दर्ज किया हैं।
बिजली चोरी के लिए मास्टर माइंड लोग स्मार्ट मीटर में छेद कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कंपनी की पूर्व शहर संभाग की टीम ने भी मंगलवार को ग्रीन पार्क कॉलोनी में बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। यहां छह मकानों में केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। मक्सी रोड जोन के अंतर्गत टीम गठित कर कॉलोनियों में जांच करवाई गई।
टीम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में जांच की तो पाया कि शाहिदा बी शब्बीर हुसैन, अब्दुल सादिक खान, शहनाज अली, मुमताज अली, मोहम्मद मुश्ताक व फारूक अली के यहां स्मार्ट मीटर में छेद कर व मीटर को बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस वजह से इनके यहां पर वास्तविक खपत से कम खपत आ रही थी।
बिजली कंपनी की टीम ने बिजली चोरी का प्रकरण बनाते हुए एक साल की बिलिंग की है। पंचनामा बनाकर कनेक्शन काट दिए हैं। क्षेत्र में रात में भी टीम निगरानी रखेगी। स्मार्ट मीटर सुरक्षित होने के बावजूद लोग उसमें से भी बिजली चोरी कर रहे हैं।