- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देर रात महाकाल मंदिर के पास हादसा
डंपर की क्रेन से भिंड़त
घाटी पर होती घटना तो कई श्रद्धालुजन हताहत हो जाते…
विस्तार कार्य के चलते रात के समय भारी वाहनों का होता है आवागमन
उज्जैन।महाकाल मंदिर परिसर का विस्तार कार्य चल रहा है, ऐसे में भारी वाहनों और उपकरणों का रात को आवागमन होता हैं। इस बीच मंगलवार-बुधवार रात को एक गंभीर हादसे में अनियंत्रित डंपर की क्रेन से भिंड़त हो गई। सड़क किनारे श्रद्धालुओं के घटना स्थल से कुछ पहले होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
महाकाल मंदिर परिसर का विस्तार कार्य के चलते भारी वाहन और अन्य उपकरणों का आवगमन, संचालन के लिए रात का समय तय कर रखा हैं। इसी दौरान मंगलवार-बुधवार रात को गंभीर हादसा हो गया।
रात करीब 12:30 बजे महाकाल मंदिर के सामने से मलबा भरकर ड़ंपर एमपी-05-जी 7597 हरसिद्धि मंदिर की ओर जाने के लिए खड़ा था। ड़ंपर अचानक स्टार्ट होकर तेजी आगे बढ़कर अनियंत्रित हो बड़े गणेश मंदिर के सामने खड़ी के्रन एमपी-13-डीए 1047 से भिड़ गया व आगे जा कर सड़क किनारे रखे बेरिकेट्स में उलझ गया।
अगर हादसा घटना स्थल से कुछ पहले (घाटी) पर होता तो कई लोग घायल हो सकते थे। ड़ंपर जिस जगह खड़ा वहां पर रात के समय ही भस्मआरती में शामिल होने के लिए अनुमति प्राप्त श्रद्धालु कतार लगाते हैं।
हादसे के वक्त भी 40 से 45 श्रद्धालु सड़क किनारे मौजूद थे।
चालक छोड़कर चला गया था महाकाल थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में ड़ंपर चालक की लापरवाही सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि चालक ड़ंपर को खड़ा कर चला गया था। इस बीच क्लीनर ने उसे चालू कर आगे बढ़ा दिया और अनियंत्रित हो के्रन से टकरा गया।