- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
वृद्धा के गले से सोने की चैन झपटी
टीआई ने कहा … जांच के लिये उसके घर गये, लेकिन परिजन रिपोर्ट लिखाने नहीं आये
उज्जैन। संतराम सिंधीकालोनी में रहने वाली वृद्धा के घर में दिनदहाड़े बदमाश घुसा और गले से सोने की चैन झपटकर भाग गया। वृद्धा के परिजनों ने नीलगंगा थाने पर सूचना दी। पुलिस उसके घर पहुंची जांच भी की लेकिन सुबह 11 बजे तक कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा।
मीना पति आसनदास लखवानी निवासी संतराम सिंधी कालोनी लकवाग्रस्त वृद्धा हैं। उनका बेटा आगर रोड़ पर ढाबा चलाता है। बेटी दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहती है।
गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे मीना घर में अकेली थीं उसी दौरान अज्ञात युवक उनके घर में घुसा और गले से सोने की चैन झपटकर भाग गया। वृद्धा ने शोर मचाया तो बेटी आई जिसने नीलगंगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच की और परिजनों को थाने आकर रिपोर्ट करने के लिये कहा लेकिन सुबह 11 बजे तक कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया।
आस-पास कहीं भी कैमरे नहीं लगे…
मीना लखवानी के घर दिनदहाड़े वारदात के बाद पुलिस ने उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरों की तलाश शुरू की लेकिन कहीं भी कैमरे लगे नहीं पाये गये। पुलिस ने कहा कि सिंधी कालोनी मेनरोड़, प्रकाश नगर, हाथीपुरा सहित अन्य मार्ग पर कैमरों की जांच की जा रही है जिससे बदमाश का हुलिया पता किया जायेगा।