- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शराब के रुपए नहीं दिए तो बेटे ने दे मारा 74 वर्षीय पिता के सिर पर डंडा, मौत
टीआई ओ.पी. अहिर ने बताया कि मूलचंद पिता सेवाराम वर्मा 74 वर्ष निवासी वेदनगर की पत्नी बाहर गई हुई हैं। घर में उनका बेटा अजय वर्मा था। अजय ने अपने पिता से शराब पीने के रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ। अजय ने डंडेे से वृद्ध पिता के सिर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उन्हें तुरंत प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां देर रात वृद्ध मूलचंद वर्मा की मृत्यु हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के बाद नानाखेड़ा पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
हत्या को दुर्घटना बताने की साजिश
मूलचंद के शव को पुलिस ने पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां बैठे उनके कुछ परिजनों ने हत्या को दुर्घटना बताने का भी प्रयास किया। उनका कहना था कि चढ़ाव से गिरने के कारण मूलचंद घायल हुए थे जिनकी उपचार के दौरान मौत हुई।
दूध की दुकान चलाते थे
पुलिस ने बताया कि मूलचंद शिक्षा विभाग में टीचर थे और रिटायरमेंट के बाद स्वयं की दूध की दुकान पर बैठते थे। बेटा अजय शराब पीने का आदी है। उसका विवाह हो चुका है। मूलचंद वर्मा के दो बेटे हैं, दूसरा बेटा अलग रहता है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बेटे अजय को हिरासत में ले लिया है।