- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चाय वाले के खाते से करोड़ों की फर्जी ट्रांजेक्शन का
जिस व्यक्ति का खाता खुलवाया, उसे ही कंपनी का मालिक बनाया और किया लाखों रु. का ट्रांजेक्शन
उज्जैन। चाय की होटल पर काम करने वाले राहुल मालवीय निवासी पदमावती कॉलोनी कानीपुरा रोड ने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई में शिकायत की थी इंदौर निवासी सौरभ गुप्ता ने उसके चार बैंकों में खाते खुलवाये और फर्जी तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन किया।
माधव नगर पुलिस ने अब तक मामले में की गई जांच और गिरफ्तार लोगों की जानकारी देते हुए बताया कि जिस भोला नामक व्यक्ति के चार बैंकों में खाते खुले उसे कंपनी का मालिक बनाकर करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ उसे भी पता नहीं चला कि वह कंपनी का मालिक बन चुका है। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि अब तक जांच में पता चला है कि पूरे रैकेट का सरगना सौरभ गुप्ता है जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 5 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
उसके साथी भोला और मांगीलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। राहुल मालवीय की तरह ही भोला निवासी इंदौर के भी सौरभ ने चार बैंकों में खाते खुलवाये और श्री बालाजी रियल स्टेट के नाम से कंपनी भी बनाई। उसके खातों से कुल 1 करोड़ 96 लाख से अधिक राशि का लेनदेन हुआ जिसकी जानकारी भोला को भी नहीं थी। राहुल मालवीय के चार बैंक खातों से कुल एक करोड़ 76 लाख से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिल चुकी है।
ऐसे खातों में आते थे रु.
आरोपियों द्वारा दूसरे व्यक्तियों के खातों का इस्तेमाल करके रुपयों का लेनदेन किया जाता। सायबर फ्राड जैसे प्रोफिट गेन, गेम डाउनलोड, इन्वेस्टमेंट, जॉब आदि का लालच देकर रुपये जमा कराये गये। लोगों से 260 से लेकर 1000 रुपये तक का फ्राड किया गया ताकि ठगाने के बाद कोई पुलिस को शिकायत न करे।