- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शहर में कोरोना:103 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, जिले में अभी भी कोरोना के 5 एक्टिव केस
जिले में सोमवार को आई कोरोना सैंपल की रिपोर्ट में कोई भी नया संक्रमित मरीज नहीं मिला। सोमवार को आई सभी 103 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। सोमवार को दो मरीज भी ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। हालांकि अभी भी जिले में कोरोना के पांच एक्टिव केस हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में अब तक कोरोना के 7 लाख 27 हजार सैंपल में से 24 हजार 410 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 24 हजार 229 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि जिले में 176 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। इधर, विदेशों से आने वाले लोगों की अनिवार्य सैंपलिंग के संबंध में अभी भी शासन से निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस कारण ऐसे लोगों की अनिवार्य रूप से सैंपलिंग नहीं हो पा रही है।