- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल की सवारी वेबसाइट पर नहीं देख पाए श्रद्धालु:भक्त हुए मायूस,दुनिया भर के श्रद्धालु सवारी के दर्शन का लाभ लेते थे
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ माह में निकलने वाली सवारी को वेबसाइट के लाइव दर्शन के माध्यम से दुनिया भर के श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते थे। इस बार वेबसाइट में सवारी दर्शन की सुविधा नही होने से दुनिया भर के बाबा महाकाल के भक्तों को मायूसी रही। हालांकि मंदिर समिति ने फेसबुक से सवारी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की थी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की अपनी अधिकृत वेबसाइट है। इसके माध्यम से श्रद्धालु भगवान महाकाल के लाइव दर्शन करने के साथ ही भस्म आरती बुकिंग, शीघ्र दर्शन बुकिंग करने के साथ ही प्रसाद भी ऑनलाइन मंगवाते है। मंदिर की अधिकृत वेबसाइट होने से दुनिया भर के श्रद्धालु इसका उपयोग करते है। इस बार बाबा महाकाल की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के लाइव दर्शन इस वेबसाइट से नही हो पा रहे है।
वेबसाइट में टेक्नीकल परेशानी
मंदिर के सूत्रों का कहना है वेबसाइट से सवारी के लाइव दर्शन नही हो पाने के कुछ टेक्नीकल कारण है। वहीं पहली सवारी के लिए भी मंदिर समिति की ओर से फेसबुक पर लाइव दर्शन कराने का इंतजाम किया है। इसके बाद भी जो लोग फेसबुक से नही जुड़े है वे वेबसाइट के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से दर्शन लाभ ले लेते थे। इस बार की व्यवस्था बदलने से सवारी दर्शन नही होने से श्रद्धालु मायूस हुए है। अधिकारियों का कहना है कि वेबसाइट पर लाइव सवारी दर्शन को लेकर चर्चा कर सुविधा देने का प्रयास करेंगे। बता दें कि बीते दो वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने आने की अनुमति नही थी। उस दौरान लाइव दर्शन ही एक मात्र विकल्प था।