- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जोरदार बारिश:आज बारिश का रेड अलर्ट, अब तक कुल 671 मिमी बारिश दर्ज, रात में बारिश; छोटे पुल तक आया पानी
- रात में गंभीर डेम का जलस्तर 2145 एमसीएफटी था
- मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को उज्जैन जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया
शहर में एक बार फिर रविवार से तेज बारिश शुरू हो गई। आसपास हो रही तेज बारिश के कारण रविवार रात करीब 11 बजे शिप्रा तट स्थित छोटे पुल के ऊपर तक पानी आ गया। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिनभर फुहारों के साथ हल्की बारिश के बाद देर रात तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। रात करीब 10 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ तो रुक-रुक कर देर रात तक चलता रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में रविवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर एक मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक कुल 671 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
रविवार को दिनभर 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी वाली तेज हवा चलने के कारण दिन में तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, यशवंत सागर डेम का एक गेट तीन फीट तक खोले जाने के बाद गंभीर डेम में भी पानी की आवक शुरू हो गई। इसके कारण गंभीर डेम का गेट नंबर-3 रात 11 बजे 0.25 मीटर तक खोलना पड़ा।
रात में गंभीर डेम का जलस्तर 2145 एमसीएफटी था। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को उज्जैन जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया खाड़ी में सक्रिय हुए सिस्टम के असर से सोमवार की शाम तक मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद सिस्टम के आगे निकलने से बारिश का असर कुछ कम होगा।