- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल मन्दिर सुरक्षा के लिये एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स:सीसीटीवी कैमरे ,हेड काउंटिंग मशीन के साथ बेग स्केनर मशीन भी लगेगी
उज्जैन। श्री महाकाल मन्दिर परिसर विस्तार योजना मृदा फेज-1 में मंदिर की सुरक्षा के लिए जल्द ही बेग स्केनर मशीन ,हेड काउंटिंग मशीन सहित नए सीसीटीवी कैमरे मंदिर की सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे। बुधवार को हुई बैठक में फेस वन के कार्यो की धीमी गति से चलने के लिए कलेक्टर नाराज भी दिखाई दिए, उन्होंने सभी कार्य 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है।.
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की मन्दिर परिसर के नवनिर्मित कॉरिडोर, फेसिलिटी सेन्टर-1 एवं 2 व मन्दिर के आन्तरिक भाग में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द करने के लिये स्मार्ट सिटी को सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स सम्पूर्ण योजना में शामिल करने के लिये कहा है। बैठक में बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा कहां-कहां लगाया जाना है, इसका चिन्हांकन किया जा रहा है। साथ ही 180 बुलेट कैमरा कॉरिडोर में लगाये जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने हरिफाटक पुलिया, बेगमबाग तिराहा, गुदरी, त्रिवेणी संग्रहालय तथा चारधाम पार्किंग आदि में भी सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाने के स्थानों का चिन्हांकन करने के लिये कहा है। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं।
चारधाम तक लगेंगे मंदिर के कैमरे
नागपंचमी एवं शिवरात्रि पर्वो पर अस्थायी तौर पर जहां-हां कैमरे लगाये जाते हैं, उन स्थानों को सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाने के लिये चिन्हित किया जाये। कैमरे के साथ ही हैड काउंटिंग की सुविधा भी लगाने के लिये कहा गया है। मन्दिर परिसर के आन्तरिक भाग में बैग स्केनर के लिये भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये गये हैं।
मृदा फेज-1 एवं 2 के निर्माण कार्यों में निर्देश
मृदा फेज-1 के तहत प्लांटेशन, लैंड स्केपिंग, फाउंटेन का कार्य व पार्किंग के बचे हुए समस्त कार्य 15 सितम्बर तक पूरे करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यों का लोकार्पण होना है, इसलिये कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि वे हर दूसरे-तीसरे दिन क्षेत्र की विजिट कर प्रगति का आकलन करेंगे।
कलेक्टर ने मृदा फेज-1 के साइनेजेस के कार्य में धीमी गति होने पर असंतोष व्यक्त किया एवं निर्देश दिये कि उक्त कार्य गंभीरता से करते हुए समय-सीमा में पूर्ण किये जायें।
• विजिटर्स सेन्टर-1 व 2 के समस्त आन्तरिक एवं बाह्य कार्य, रंग-रोगन भी 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही त्रिवेणी संग्रहालय के पास लाईटिंग व सड़क निर्माण का कार्य भी इसी समयावधि में पूर्ण करने के लिये कहा गया है।
• त्रिवेणी संगहालय में निर्मित हो रही पार्किंग को 450 वाहन की क्षमता से बढ़ाकर एक हजार वाहनों की क्षमता तक ले जाया जायेगा। इस हेतु 275 मकानों का अधिग्रहण होगा। कलेक्टर ने अधिग्रहण का कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं।
• कलेक्टर ने 15 सितम्बर के बाद रूद्र सागर क्षेत्र में टाटा कंपनी को सीवरेज लाइन के हाउस होल्ड कनेक्शन देना प्रारम्भ करने के लिये निर्देशित किया है।