- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
कीमत में बढ़ोतरी:शहर में खुला दूध 2 रुपए महंगा, अब कीमत 56 रुपए लीटर
पैकिंग के बाद अब खुला दूध भी और महंगा हो गया है। गुरुवार से डेयरियों से खुला दूध 56 रुपए प्रति लीटर में मिलने लगा है। पहले कीमत 54 रुपए थी, यानी 2 रुपए प्रति लीटर भाव बढ़ाए गए हैं। इसके पीछे उज्जैन दूध खेरची विक्रेता संघ के सचिव महेश तन्हा का तर्क है कि किसानों से खरीदी जाने वाले दूध के भाव व्यापारियों को 50 रुपए प्रति फेट बढ़ाने पड़े हैं।
इससे उन्हें ढ़ाई से तीन रुपए तक प्रति लीटर दूध महंगा मिलने लगा। लिहाजा उन्हें भी मजबूरी में कीमत को बैलेंस करने के लिए उपभोक्ताओं को विक्रय किए जाने वाले दूध के भाव बढ़ाने पड़े हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वानुमति से 2 रुपए प्रति लीटर भाव बढ़ाने का निर्णय लिया था।