- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
ज़रूरत पड़ने पर, न 100 डायल पहुुंची और न ही 108
उज्जैन। उदयन मार्ग में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गई। मोटरसाइकिल सवार के गंभीर घायल होने से उसे माधवनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। क्षेत्रीय लोगों में डायल १०० और १०८ और पुलिस की लापरवाही के कारण आक्रोश है। बुधवार की सुबह लगभग १०.१५ बजे कोठी रोड स्थित उदयन मार्ग में एक मोटरसाइकिल को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल का नं. टीएन २१ ४ के ६७१८ है। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने व अक्षर विश्व के इस प्रतिनिधि ने डायल १०८ को सूचना दी लेकिन उसका आधे घंटे तक कोई रिस्पांस नहीं मिला। हालात ये रहे कि ना तो १०० नंबर ने न कोई सहायता भेजी और ना ही १०८ नंबर ने कोई तात्कालिक राहत दी। हार मानकर लोगों ने एक आटो में घायल को माधवनगर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोग पुलिस की इस निरंकुशता और लापरवाही के कारण आक्रोशित हैं।