- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हार्ट की सर्जरी:मुंबई के डॉक्टर्स की टीम हार्ट के मरीज बच्चों की जांच कर इलाज करेगी
एसआरसीसी अस्पताल मुंबई के डॉक्टर्स की टीम हृदय रोग से पीड़ित जिले के बच्चों की जांच कर उन्हें मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाएगी। हार्ट की सर्जरी के लिए बच्चों को चिह्नित किया जाएगा और उनके ऑपरेशन भी मुफ्त किए जाएंगे। इसके लिए 28 अक्टूबर को जिला अस्पताल परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
हृदय रोग के बच्चों की नि:शुल्क जांच डीईआईसी जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से होगी। इसमें जिले का कोई भी मरीज जांच करवा सकेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम यहां बच्चों की नि:शुल्क जांच करेगी और इलाज शुरू किया जाएगा। ऐसे बच्चे जिनकी सर्जरी होना है, उन्हें चिह्नित किया जाएगा।