- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
बिना परमिशन के बनी होटल अमलतास को तोड़ा:हरी फाटक के पास नगर निगम की कार्यवाई, जेसीबी से होटल के अवैध हिस्से को गिराया
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के हरी फाटक ब्रिज के पास पुलिस और नगर निगम की टीम ने एक अन्य कार्यवाही में अवैध होटल को तोड़ दिया। पूरा होटल नगर निगम की बिना परमिशन से बना हुआ था। ख़ास बात ये की अवैध निर्माण की शिकायत होटल मालिक के परिवार में से किसी ने की थी।
हरी फाटक चौराहा स्थित होटल अमलतास पर बुधवार को पुलिस ने नगर निगम अमले के साथ पहुँचकर होटल के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। नगर निगम ने सितंबर माह और नवंबर माह में होटल मालिक को नोटिस दिया था। होटल संचालक दिलशाद ने बताया की मुझे कोई नोटिस नहीं दिया और आज अचानक होटल तोड़ने नगर निगम की टीम आ गई। हम सब सामान भी नहीं निकाल पाए। हमारे होटल के पास सभी अवैध बिल्डिंग है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में गुलरेज नामक व्यक्ति ने अवैध होटल की शिकायत की थी। निगम के अधिकारियों ने बताया जा रहा है कि होटल अमलतास बिना परमिशन से कई वर्ष से संचालित हो रही थी। आज उसके अवैध हिस्से को तोड़ दिया है।