- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रेलवे स्टेशन पर भी बनवाए जा सकेंगे आधार कार्ड:रेलवे के वाणिज्य विभाग ने तैयारी शुरू की; रतलाम, उज्जैन, इंदौर स्टेशन पर सुविधा
रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्री अब यात्रा के दौरान भी आधार कार्ड नया बनवा या पुराने कार्ड में संशोधन करवा सकेंगे। यह संभव होगा भारतीय रेल देश के डिजिटल इंडिया मूवमेंट के तहत, इसमें रेलवे स्टेशनों पर आधार काउंटर खोले जा रहे हैं। इनमें आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। पहले दौर के लिए पश्चिम रेलवे के 6 मंडल के 20 स्टेशनों का चयन किया है। इनमें रतलाम मंडल का इंदौर, उज्जैन और रतलाम स्टेशन शामिल है।
रेलवे के वाणिज्य विभाग ने आधार कार्ड काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ मिलकर शुरू किए जाने वाले ये काउंटर सर्कुलेटिंग एरिया या फिर रिजर्वेशन सेंटर में खोले जाएंगे। जगह चयनित करने के लिए रेलवे सर्वे कर रहा है, ताकी यात्री के साथ स्टेशन आने वाले अन्य लोग भी इसका फायदा उठा सके। आधार काउंटर का संचालन रेलकर्मी करेंगे। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण रेलकर्मियों को ट्रेनिंग देगा। संभवत: मई से रतलाम मंडल के तीनों स्टेशनों पर आधार काउंटर चालू हो जाएंगे। खास बात यह कि इन काउंटर पर नए आधार कार्ड और अनिवार्य आधार अपडेट का काम पूरी तरह फ्री होगा। मोबाइल नंबर अपडेट कराना, घर का पता चेंज कराने के लिए न्यूनतम शुल्क लगेगा।