- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना:महिलाओं का आरोप बाइक सवार बदमाश सड़क पर महिलाओं से करते है छेड़छाड़
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में शाम को अंधेरा होने के बाद महिला और छात्राएं निकलने में संकोच करती है। कारण है कि अंधेरा होते ही बाइक पर सवार असामाजिक तत्व यहां आकर छेड़छाड़ करने सहित की घटनाएं करने के प्रयास करते हैं। कैंपस में रहने वाली महिलाओं ने कैंपस से होकर निकलने वाले रास्ते पर रात में ताला लगाने का आवेदन कुलसचिव को दिया है।
विक्रम विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से होकर छात्रावास और गेस्ट हाउस की ओर आने वाले मार्ग पर शाम के समय अंधेरा होने के साथ ही बाइक पर सवार असामाजिक तत्व घूमने लगते हैं। पिछले दिनों ऐसे तत्वों ने एक छात्रा का मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया था। वहीं शाम के समय कैंपस में रहने वाली महिलाएं सड़क पर वाकिंग के लिए निकलती है तो बाइक पर सवार बदमाश छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते है। यह घटना रोज की हो गई है। कैंपस में रहने वाली महिलाओं ने कुलसचिव डॉ प्रशांत पौराणिक से मुलाकात कर कैंपस परिसर के गेट पर रात में ताले लगाने और सुबह खोलने को लेकर आवेदन दिया है। महिलाएं गेट पर लगाने के लिए ताला और चेन भी लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने कि सुरक्षाकर्मी ताला और चेन नहीं होने का बहाना बनाते हैं। इसीलिए कैंपस के सभी महिलाओं ने मिलकर ताले और चेन खरीदकर दी है। गौरतलब है कि इस मार्ग से ही आवासीय परिसर के रहने वाले लोगों के साथ ही हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का भी आना-जाना रहता है।
कुलसचिव ने कहा गेट बंद करने के आदेश 1 मार्च को ही दे दिए
कुलसचिव कार्यालय में मिलने आई कैंपस की महिलाओं से कुलसचिव डॉ पौराणिक ने कहा कैंपस में घूमने वाले असामाजिक तत्वों जानकारी मिलने के बाद उन्होने कैंपस वाले मार्ग के गेट पर रात में ताले लगाने और सुबह खोलने का आदेश 1 मार्च को दिए है। आदेश देने के बाद भी गेट पर ताला क्यों नहीं लगाया जा रहा है। मामले में कुलसचिव ने सुरक्षा सुपरवाइजर को तलब किया है।