- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे रहवासी:महिलाओं ने दुकान पर पत्थर चलाकर जताया विरोध
रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खुलने पर आस-पास की कॉलोनियों के रहवासियों ने सड़क पर उतर कर विरोध करते हुए दुकान के टीन शेड पर पत्थर चलाए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुकान नही खोलने देने की चेतावनी दी है। विरोध की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंंची थी।
शहर के वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत कई पाश कॉलोनी है। वार्ड के प्रमुख मार्ग महामृत्युंजय द्वार पर शराब दुकान खोलने की सूचना के बाद शराब की दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी सड़कों पर उतर आए। नाराज लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने शराब दुकान पर हथौड़े चलाएं और पत्थर फेंके। हालांकि रहवासियों की नाराजगी के बाद मजदूरों ने दुकान का काम बंद करा दिया। शराब दुकान के विरोध में एक जुट हुए लोगों का कहना था कि यहां किसी भी हालत में शराब दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। रहवासी महिलाओं ने कहा कि यह मार्ग महाकाल मंदिर की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। कॉलोनी के रहवासी और महिलाएं, युवतियां यही से होकर निकलती है। ऐसे में यहां शराब दुकान होने से परेशानी होगी। वहीं पार्षद गोपाल अग्रवाल ने भी शराब दुकान खोलने का विरोध करते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि यहां खाली पड़े प्लाट पर दारू का अड्डा खुलने वाला है। जबकि इस मार्ग से वीआईपी का आना-जाना होता है। वहीं महाकाल दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से आते है। ऐसे में दारू की दुकान होने से क्या संदेश जाएगा। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी। गौरतलब है कि एक अप्रैल से शराब के नए ठेके होने पर शराब ठेकेदार दुकानें नई जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इसके चलते विरोध की स्थिति बन रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 48 में महामृत्युंजय द्वार के समीप खुल रही नई शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय रहवासी सड़कों पर उतर आए।