- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शराबबंदी के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
उज्जैन। शराबबंदी को लेकर अखाड़ा परिषद के महामंत्री परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पूरे प्रदेश में शराबबंदी कराने तथा उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग की है।
पत्र में अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि जिस दिन म.प्र. शराब मुक्त हो जाएगा उस दिन आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि अनेक योजनाओं के संचालन की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। लाड़ली का पिता स्वयं लाड़ली की व्यवस्था कर लेगा, बच्चों को पढ़ा भी लेगा और स्वयं मकान भी बना लेगा। समाज स्वयं अनेक कुरीतियों से मुक्त हो जाएगा। जब मोदी गुजरात को और नितीश कुमार बिहार को शराब मुक्त प्रदेश बना सकते हैं तो फिर आप जैसे महाकाल भक्त मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को शराब मुक्त प्रदेश क्यों नहीं बना सकते। आप इस दिशा में पूर्ण गंभीरता के साथ शीघ्रातिशीघ्र निर्णय लें।