- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
मंगलनाथ मंदिर में 22 लाख से ज्यादा की आय:मई में पूजन के माध्यम से समिति को मिली राशि
प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में अलग – अलग पूजन विधि के माध्यम से होने वाली आय को लेकर समिति ने लेखा जारी किया है। मई में रिकॉर्ड 22 लाख 82 हजार 250 रुपए की आय मंदिर समिति को हुई है।
मंगल ग्रह की जन्मस्थली कहे जाने वाले भगवान श्री मंगल नाथ जी के मंदिर पर देशभर से आए भक्तों द्वारा भात पूजन, कालसर्प पूजन, श्रापित दोष, अंगारक दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह आदि की पूजन कराई जाती है। जेष्ठ माह की भीषण गर्मी के उपरांत भी श्री मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन कराने वाले यजमान तथा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसडीएम डॉ. कल्याणी पांडे के मार्गदर्शन में मंदिर का विकास एवं विस्तार कार्य चल रहा है। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर भी पहुंच रहे है। मई 2023 में मंदिर समिति को भात पूजन तथा अन्य पूजनों से मिलने वाली राशि से 22,82,250 रुपए की आय प्राप्त हुई है।