- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा को जानने जाएंगे युवा
उज्जैन। युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने के लिए मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर 10 युवक एवं 10 युवतियों का चयन कर भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जाएगा साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रूबिका देवान के अनुसार संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर 2 एनसीसी, 2 एनएसएस, 2 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, 2 मेघावी छात्र, 2 स्काउट/सामाजिक कार्यकर्ता/सांस्कृतिक क्षेत्र एवं इसी मान से युवतियां जिनकी आयु 15 से 25 वर्ष तक हो, का चयन किया जाएगा। एक्सपोजर विजिट के चयन के लिए युवाओं से जिला स्तर पर विधिवत आवेदन पत्र व फिटनेस सर्टिफिकेट/चिकित्सा, जोखिम प्रमाण-पत्र, संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण पत्र तथा बैंक पास बुक स्पष्ट छायाप्रति जिसमें खाता क्रमांक एवं आईएफसी कोड स्पष्ट हो प्राप्त किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 72 युवाओं के 1 समूह को 1 स्थल पर भी भेजा जाएगा। एक युवा एक ही स्थान पर जा सकेगा। युवाओं से अपील है कि उक्त योजना से संबंधित आवेदन पत्र कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, महानंदानगर से 25 जनवरी से 30 जनवरी तक प्राप्त कर सकते हैं तथा 1 फरवरी तक इसी कार्यालय पर अनिवार्यतः जमा करावें।