- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वंदे भारत ट्रेन:महाकाल की नगरी को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी 27 को दिखाएंगे भोपाल में हरी झंडी
आखिर वह दिन आ गया, जब महाकाल की नगरी उज्जैन को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। अब श्री महाकालेश्वर मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के विभिन्न हिस्सों में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का लगातार लोकार्पण कर हरी झंडी दिखा रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्जैन-इंदौर क्षेत्र में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी भोपाल में 27 जून को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने इस संबंध में रेल मंत्री से मुलाकात भी की थी। उज्जैन रतलाम मंडल की प्रथम वंदे भारत ट्रेन अब 27 जून को उपलब्ध हो जाएगी। यह ट्रेन इंदौर-भोपाल के मध्य चलेगी, उज्जैन क्षेत्र की जनता को आवागमन अब अत्यधिक रूप से सुविधाजनक तौर पर प्राप्त होगा।