- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के बीच हुई चक्कूबाजी, दो छात्र घायल
उज्जैन। देवास रोड स्थित पॉलीटेक्नीक कॉलेज में मंगलवार को सामने बैठने की बात को लेकर जूनियर-सीनियर में विवाद के बाद जमकर चाकू चले। इसमें दो छात्र घायल हो गए। माधवनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि अमनसिंह पिता योगेंद्रसिंह निवासी महानंदानगर कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है। मंगलवार को वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज परिसर में गया था। इस दौरान उसके सीनियर रवि नवरिया, विनय डोर, तुषार राव, सागर वहां आए और कहा कि तुम यहां सीनियरों के सामने क्यों बैठे हो। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। परीक्षा देने के बाद चारों उसके पास पहुंचे और चाकू और पाइप से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर से पुलिस ने प्रतीक पिता किशोर गायके निवासी मोती बंगला की शिकायत पर अमनसिंह व पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।