- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंहस्थ के लिए रहेगी जमीन सीएम के निर्देश:मंत्री यादव की जमीन को सिंहस्थ भूमि से बाहर कर आवासीय करने का मामला
सिंहस्थ क्षेत्र की जमीनों को मुक्त कर कृषि से आवासीय किए जाने के मामले में अब फिर से जमीनों को कृषि भूमि किया जाएगा। इसमें करीब 148.679 हेक्टेयर जमीन को सिंहस्थ के उपयोग में लिया जा सकेगा। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके परिवार के सदस्यों सहित सहयोगियों की जमीन भी शामिल हैं।
सिंहस्थ के लिए रिजर्व जमीन में से मंत्री डॉ. यादव और संबंधियों की जमीन को बाहर किए जाने का मामला उजागर होने के बाद शहर नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित भोपाल में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में पूर्व मंत्री व उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन व पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय ने मास्टर प्लान में जमीनों को सिंहस्थ क्षेत्र से मुक्त कर कृषि से आवासीय किए जाने पर आपत्ति ली थी। इसमें उन्होंने सीएम से कहा था कि यह सब किए जाने से जनता में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी मास्टर प्लान में संशोधन के साफ संकेत दे दिए थे।
जमीन का उपयोग कृषि ही रहेगा-
गुरुवार को उज्जैन विकास योजना- 2035 में ग्राम सावराखेड़ी व कस्बा उज्जैन में सिंहस्थ-2016 के लिए अधिसूचित सिंहस्थ क्षेत्र के अंतर्गत सैटेलाइट टाउन के लिए आरक्षित 148.679 हेक्टेयर भूमि का उपयोग उज्जैन विकास योजना-2021 में निर्दिष्ट भूमि उपयोग के अनुसार रखा जाएगा। यानी जमीन का उपयोग कृषि ही रहेगा और उसका उपयोग सिंहस्थ- 2028 में किया जाएगा। इसमें अस्थायी पार्किंग या सिंहस्थ के लिए रिजर्व रखी जाएगी। इसके लिए भूमि उपयोग उपांतरण की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर जरूरी आदेश आयुक्त-सह- संचालक टीएंडसीपी नगर तथा ग्राम निवेश को दिए हैं।