- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:पालकी में विराजित होकर निकले लड्डू गोपाल यादव अहीर समाज ने जन्माष्टमी पर निकला चल समारोह
उज्जैन। भगवान योगी राज श्री कृष्णा के जन्म उत्सव पर गुरूवार को यादव अहीर समाज ने चल समारोह निकाला। इस दौरान सजी हुई पालकी में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को विराजित कर नगर भ्रमण कराया। चल समारोह में झांकी के साथ ही बड़ी संख्या में समाज जन भी शामिल हुए। समापन पर भगवान लड्डू गोपाल की आरती पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरूवार को फ्रीगंज क्षेत्र के छोटा गोपाल मंदिर से यादव अहीर समाज का भव्य चल समारोह निकला। इस दौरान समाजजनों ने अपने आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की बाल प्रतिमा पालकी में विराजित कर पूजन अर्चन की। पूजन के दौरान समाज अध्यक्ष नारायण यादव सहित समाज के वरिष्ठ जन मौजूद थे। पूजन आरती के पश्चात समाजजनों ने भगवान श्री कृष्ण की पालकी को कंधा लगाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
बेंड-बाजे, हाथी घोड़े के साथ निकला चल समारोह
चल समारोह के साथ पांच बैंड, हाथी, घोड़े, बग्गी, भजन मंडली के सदस्य और समाज के महिला, पुरूष शामिल थे। चल समारोह छोटा गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, इंदौर गेट, हरिफाटक ओवर ब्रिज होकर हाट-बाजार परिसर में जाकर सम्पन्न हुआ। चल समारोह में यादव अहीर समाज के संभागीय अध्यक्ष ओम यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला यादव, यादव युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव कालू, शहर अध्यक्ष पवन यादव, निश्चल यादव, जमनालाल यादव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के मुकेश यादव, बहादूर सिंह यादव, अशोक यादव, नरेंद्र यादव, प्रतीश यादव, रितिक यादव, रजत यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के महिला, पुरुष, व बच्चे शामिल थे। समापन के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का पूजन कर समाज जनों को प्रसाद वितरित किया गया।



