- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में बनेगा देश का पहला उल्लू संरक्षण पार्क, ये हैं रोचक फैक्ट्स
उज्जैन. देवास रोड स्थित रमणीय स्थल हामूखेड़ी टेकरी को देश के पहले उल्लू संरक्षण पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा। 20 हजार से अधिक पेड़-पौधों से आच्छादित इस पहाड़ी को घने जंगल में परिवर्तित करने के लिए और पौधरोपण किए जाने की योजना है। ताकि उल्लू पक्षी के अनुरूप माहौल तैयार किया जा सके।
20 हजार पौधे रोपे गए
शहर के समीप हामूखेड़ी टेकरी पर बीते 5 वर्ष में करीब 20 हजार पौधे रोपे गए, जिसके चलते बंजर सी दिखने वाली यह पहाड़ी हरे-भरे जंगल में परिवर्तित हो गई है। इस पहाड़ी की खास बात ये है कि यहां उल्लूओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पूर्व में यहां 2 से 3 उल्लू थे, जबकि दो साल के भीतर इनकी संख्या एक दर्जन से अधिक पहुंच गई है। डिप्टी रेंजर उदयराज पंवार ने बताया कि उल्लूओं का मन पसंद भोजन चूहे यहां बहुतायत में है, जिसकी वजह से यह संख्या बढ़ी है। वनकर्मी जोगेंद्र जाटवा ने बताया उल्लू पक्षी एकांत पसंद प्रजाति है। मंदिर से निकलने वाले फूल, चढ़ावे को जहां फेंका जाता है वहां चूहे पाए जाते हैं। अधिकांश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। जिस वजह से उल्लूओं का जमावड़ा नहीं हो पाता। हामूखेड़ी टेकरी स्थित माता मंदिर पर अवकाश के दिन श्रद्धालु आते हैं। अधिकांश समय यहां सन्नाटा रहता है, जिसके चलते यह संख्या बढ़ रही है।