- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
महाकाल की शरण में पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत:भस्म आरती में दर्शन किए, जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे
भगवान महाकाल की अल सुबह होने वाली भस्म आरती में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल हुए। उनके साथ गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्विजित राणे और दामोदर नाईक भी महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम ने कहा, ‘बाबा से गोवा के आरोग्य आयुष और गोवा को विकास की गति पर ले जाने के लिए बाबा से प्रार्थना की है।’
तड़के 2 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद गर्भगृह के द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने लड्डू प्रसाद महाकाल की तस्वीर भेंट कर सभी का सम्मान किया। सीएम सांवत करीब 12 बजे माकड़ोन में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। वे आगर तक यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कहा कि मैं और मेरे साथ मंत्री भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। भगवान महाकाल से गोवा के लोगो को आरोग्य आयुष और गोवा को विकास की गति पर ले जाने के लिए प्रार्थना की है। 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होने वाले नेशनल गेम्स को सफल बनाने के लिए भी भगवान का आशीर्वाद लिया।