- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गणेश उत्सव पर 350 श्रीगणेश प्रतिमा का निःशुल्क वितरण:लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति ने मिट्टी के गणेश संस्थाओ को दिए
लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की पंजीकृत संस्थाओं को निःशुल्क गणेशजी की 350 मूर्तियों का वितरण किया गया। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा व सह संयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्षानुसार इस भी चिमनगंज मंडी प्रांगण में मिट्टी से निर्मित श्री गणेश जी की मूर्तियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने कहा कि यदि हमें सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना है तो ऐसे आयोजन के साथ ही मंदिरों में घड़ी, घंटा, शंख ध्वनि को गुंजायमान करना होगा यही हमारा प्रयास होना चाहिए। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के आयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा और उनकी पुरी टीम जिस प्रकार के कार्य कर रही है वह अभिनंदनीय कार्य है हम उनको आशीर्वाद देते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं की उनको यश प्रदान करे।

सभा को संबोधित करते हुए आचार्य शेखरजी महाराज ने कहा कि आज सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा हेतु केवल शास्त्र की ही नहीं अस्त्र शस्त्र की आवश्यकता है। समिति द्वारा स्वागत योग्य कदम है हम लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के सभी साथियों का अभिनंदन है जो सनातन धर्म के इस महान कार्यों को कर रहे है।