- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चुनाव आचार संहिता के बाद दमकेगा महाकाल का नंदी मंडपम
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर का नंदी मंडपम चुनाव आचार सहिंता के बाद नई साज सज्जा से दमक उठेगा। मंदिर समिति नंदी मंडपम, नगाड़ा गेट की सीढ़ी तथा नंदी मंडपम की रैंप पर नया मार्बल लगाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य पूर्व में स्वीकृत है, जिसे पूरा किया जाना है।
फीकी पड़ गई चमक
नंदी मंडपम गर्भगृह के ठीक सामने वाला वह भाग है, जहां बैठकर भक्त भस्म आरती सहित अन्य आरती के दर्शन करते हैं। नंदी मंडपम में पूर्व से ही मार्बल लगा हुआ है, लेकिन काफी वक्त गुजर जाने से इसकी चमक फीकी पड़ गई है।
नया मार्बल लगाने की योजना
महाकाल महालोक बनने के बाद मंदिर की आंतरिक साज सज्जा पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नंदी मंडपम में नया मार्बल लगाने की योजना है। इसकी स्वीकृति पूर्व में प्रबंध समिति की बैठक में हो चुकी है।
मंदिर प्रशासन की मंशा श्रावण मास के बाद भीड़ कम होने पर मार्बल बदलने की थी। लेकिन चुनाव आचार सहिंता के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आचार सहिंता समाप्त होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
टनल में लगाया जा रहा मार्बल
महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन के लिए बनाई जा रही टनल का करीब साठ फीसद काम पूरा हो गया है। इन दिनों फ्लोरिंग का काम जारी है। मंदिर समिति यहां भी मार्बल लगवा रही है। क्लेडिंग आदि का काम भी प्रगति पर है। जल्द ही इस मार्ग से भक्तों का मंदिर में प्रवेश शुरू होगा। सबकुछ ठीक रहा तो नए साल में भीड़ वाले दिनों में इस मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।