- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा, नंदीहाल से बाबा को सुनाया शिव तांडव स्त्रोत
सार
विस्तार
प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा बुधवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद इसी चौखट से बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम किया।
प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा को बाबा महाकाल के दर्शन करवाने आए अभिषेक शर्मा ने बताया कि अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा बाबा महाकाल के भक्त हैं, जो कि समय-समय पर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने आते ही रहते हैं। अखिलेन्द्र मिश्रा ने चांदी द्वार पर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी हाल में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया और उसके बाद मीडिया से कहा कि महाकाल के बिना मन कहां लगता है।
मिश्रा ने कहा कि मैं इंदौर तक आया था जहां से मौका मिलते ही सीधे बाबा महाकाल के दरबार में दौड़ा चला आया। जहां जाकर मैंने बाबा महाकाल को शिव तांडव स्त्रोत सुनाया। आपने बताया कि भगवान शिव ही सब कुछ है, कण कण में भगवान शिव विराजमान हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर में बहुत आनंद विभोर हूं। महाकाल लोक बनने के बाद में पहली बार मंदिर आया हूं।