- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इस्कान मंदिर में आज नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव
भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में गुरुवार को नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्ति चारु स्वामी जी महाराज की पुष्प समाधि का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है।
राघव पंडित दास ने बताया कि नित्यानंद त्रयोदशी पर इस्कान मंदिर उज्जैन का 18वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर उज्जैन इस्कान मंदिर के संस्थापक स्वामी भक्ति चारू जी महाराज की पुष्प समाधि का उद्घाटन होगा।
प्रसाद प्रकल्प गोविंदा रेस्टोरेंट का उद्घाटन भी इस अवसर पर किया जाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश में रहने वाले स्वामी जी के भक्त भी शामिल होंगे। सुबह अभिषेक-पूजन के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। महापर्व पर मंदिर में आकर्षक पुष्प व विद्युत सज्जा की गई है।