- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिंधी कालोनी तिराहा से हरिफाटक ओवर ब्रिज की सड़क फोरलेन होगी
सिंधी कॉलोनी चौराहा से लेकर हरिफाटक तक की सड़क अब फोरलेन हो जाएगी। इस कार्य के टेंडर भी हो चुके हैं और नगर निगम की टीम ने कल मार्किंग करना भी शुरू कर दी है। 6 करोड़ 85 लाख रुपए में यह सड़क बनेगी। सिंहस्थ को देखते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा से लेकर लगभग 1100 मीटर सड़क को अब फोरलेन करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य का नगर निगम में 6 करोड़ 85 लाख रुपए का टेंडर हो चुका है तथा ठेकेदार को इस काम का वर्क आर्डर भी दिया जा चुका है। इस काम के लिए कल नगर निगम के इंजीनियर मुकुल मेश्राम एवं मनोज रजवानी ने मार्किंग का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर मार्किंग कर दी गई है। एक-दो दिन में पूरे मार्ग पर मार्किंग कर दी जाएगी। फिलहाल यह सड़क 9 मीटर चौड़ी है। इस सड़क को अब 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। यह कार्य प्रारंभ हो चुका है और अगले साल मार्च 2025 तक इसे पूरा करना है।
करीब 1100 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में डिवाइडर बनेगा और 48 पोल पर स्ट्रीट लाइट रहेगी, ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया जाएगा। अंडर ग्राउंड ड्रेनेज व एक स्थान पर क्रॉस ड्रेनेज भी बनेगी। मार्ग निर्माण के कारण करीब 80 पेड़ की कटाई व शिफ्टिंग भी होगी। क्षेत्र के 50 से ज्यादा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं।