- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गोविन्दा, नंदी के कानों में सुनाई मनोकामना
अभिनेता गोविंदा मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि अभिनेता गोविंद मंगलवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया और उसके बाद चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद अभिनेता गोविंदा नंदी हॉल में पहुंचे जहां उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कहीं। इसके बाद उन्होंने हर हर महादेव का उद्घोष भी किया। एक तरफ जहां भगवान के दर्शन के लिए गोविन्दा आतुर दिखे वहीं एक्टर को एक झलक देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई थी। इस मौके पर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए थे।