- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू, 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगा जत्रा का आयोजन
सार
विस्तार
उज्जैन में चिंतामन गणेश के मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर में प्राचीन परंपरा अनुसार चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार पर जत्रा का आयोजन होता है। इस साल भी प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। 27 मार्च से 17 अप्रैल तक चैत्र महोत्सव का आयोजन होगा। परंपरा अनुसार चैत्र मास की चार जत्रा लगेगी।
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार पर जत्रा आयोजन होता है। इस बार चैत्र मास में चार बुधवार होने से चार जत्रा लगेगी। 27 मार्च को पहली, तीन अप्रैल को दूसरी, 10 अप्रैल को तीसरी तथा 17 अप्रैल को शाही जत्रा होगी। प्रत्येक जत्रा पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे।
चैत्र मास की भीषण गर्मी में होने वाले इस आयोजन के लिए श्रद्धालुओं के पैर न जले, इसलिए परिसर में मेटिन बिछाई जाएगी। छांव के लिए शामियाने, शीतल पेयजल तथा बैरिकेडिंग आदि के इंतजाम होंगे। वर्तमान में मंदिर में रंगरोगन व साज-सज्जा का काम चल रहा है। मंदिर परिसर को पौराणिक स्वरूप में निखारने के लिए परिसर की दीवारों पर विभिन्न धर्म प्रसंगों पर आधारित चित्र बनवाए जा रहे हैं। मालवी शैली में धर्म प्रसंगों के चित्र भी दीवारों पर बनाए जा रहे हैं।