- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन साड़ी रन प्रतियोगिता में साड़ी में उतरीं महिलाएं
उज्जैन जिले की कोठी रोड पर किड्डू प्ले स्कूल द्वारा शहर में साड़ी रन का आयोजन किया गया। महिलाएं और युवतियां साड़ी पहनकर सड़क पर उतरीं। यह अनोखा नजारा रविवार को शहर में देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतविन्दर कौर सलूजा, डॉ. जया मिश्रा और संध्या फिरोजिया ने किया। इस अवसर पर किड्डू प्ले स्कूल की संचालक हर्षिता धनवानी, ऑक्सफोर्ड के डायरेक्टर दिलीप धनवानी और पत्रकार डॉ. श्रुति जैन उपस्थित रहीं।
साड़ी रन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉक्टर, रिटायर्ड प्रोफेसर, फैशन डिजाइनर, बिजनेस वुमेन और हाउस वाइफ से लेकर स्कूलों लड़कियां और युवतियों ने भी इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संदेश यह था कि अगर, एक नारी बेहतर तरीके से घर को चला सकती है, साड़ी में काम कर सकती है तो वह साड़ी में दौड़कर भी दिखा सकती है। महिलाओं ने यह भी दिखाया कि वह अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर कितनी सचेत रहती हैं।
आयोजक हर्षिता धनवानी ने बताया कि बुजुर्गों ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाया। दौड़ में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बुजुर्ग महिलाएं और छोटी बच्चियां रहीं। बुजुर्ग महिलाओं ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर मैराथन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने का उनका उद्देश्य दूसरी बुजुर्ग महिलाओं के अलावा सभी को सेहत के प्रति जागरूक करना रहा।