- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पीएम मोदी का आदेश छोड़ इंदौर आए सिंधिया, विजयवर्गीय ने किया था फोन, बताया बड़ा कारण
इंदौर में पौधारोपण का कार्यक्रम हो रहा है और इसी के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित किया था। इंदौर में पौधे लगाने के दौरान सिंधिया ने कहा की प्रकृति के लिए किया जाने वाला यह कार्यक्रम भारत माता और स्वयं ईश्वर की सेवा का कार्यक्रम है, इसलिए मैं स्वयं को रोक नहीं पाया। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर जाना था लेकिन कैलाश विजयवर्गीय का फोन आते ही मैं तुरंत इंदौर चला आया। मैंने अपना दौरा निरस्त किया और सीधे यहां पर चला आया।
सिंधिया ने कहा की वेबसाइट बनाएं और उस पर सभी पौधों का पूरा डाटा अपडेट करें। इससे यह पता चलेगा कि कहां पर पौधों की ग्रोथ अच्छी है और कहां पर पौधे बढ़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा कि ग्रुप बनाकर पौधारोपण करें और सप्ताह में एक बार जरूर सुनिश्चित करें कि जहां पर पौधे लगे हैं वहां पर उनकी ग्रोथ को आकर देखें।
राहुल गांधी और नार्थ ईस्ट के प्रश्न पर चुप्पी साधी
पत्रकारों ने चर्चा के दौरान जब सिंधिया से सवाल पूछा कि आप नार्थ ईस्ट जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर में लगातार लोगों से मिल रहे हैं। इस पर सिंधिया ने चुप्पी साध ली और कहा कि आज मैं बस पौधरोपण पर बात करने आया हूं।