- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
UGC NET 2024: 21 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक आयोजित होगी परीक्षा, एग्जाम सिटी स्लिप जारी …
उज्जैन लाइव , श्रुति घुरैया :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। बता दें कि 18 जून को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। लेकिन पेपर लीक मामले को लेकर इसे दूसरे दिन ही केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया था। अब पुनर्परीक्षा अगस्त में होने जा रही है।
बता दे की परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 21 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक सीबीटी मोड में किया है। जिसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं फिलहाल सिटी स्लिप 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आयोजित किए हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। कुल 83 विषयों की परीक्षा होगी। वहीं एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। परीक्षा से 2-3 दिन पहले हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।