- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुई रक्षाबंधन की तैयारी ; बाबा महाकाल के लिए तैयार हो रही राखी, लगेगा 1.5 लड्डुओं का महाभोग ….
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
रक्षाबंधन को देखते मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल को राखी अर्पित करने की तैयारी शुरू हो गई है. इस अवसर पर भस्म आरती में बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा.
दरअसल सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यह भोग भस्म आरती करने वाले पुजारी के माध्यम से भगवान को अर्पित किया जाता है. इसके बाद यह भोग मंदिर में भगवान के दर्शन को आने भक्तों में वितरित किया जाएगा . इसलिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार 14 अगस्त को सुबह मंदिर पहुंच कर भट्टी का पूजन किया. पूजन के बाद से यहां विशेष भोग बनाने का काम रसोइयों ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर साफ स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया है.
बता दें की, मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर के लिए राखी भी बनाई जा रही है।