- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
इस दिन है जन्माष्टमी ! उज्जैन के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां शुरू …
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया :
पंचांग के अनुसार इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. बात दे की इस दिन प्रात: 5:15 से ही अष्टमी लग जाएगी, जो रात्रि 2:20 बजे तक विद्यमान रहेगी। संयोग से नक्षत्र भी दोपहर से बदल जाएगा। जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि संयुक्त रूप से रहेंगे। सोमवार की मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र के होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का योग बन रहा है। यह योग विशिष्ट योगों की श्रेणी में आता है। वहीं, 26 तारीख को ही व्रत रखा जाएगा.
बता दें की, कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व हिंदू धर्म में बेहद खास है. शास्त्रों की मानें तो भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टिमी तिथि को भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था. वे भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं. इसी वजह से कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाते हैं.
जन्माष्टमी को देखते हुए कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व की तैयारी भी शुरू हो गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा अनुसार बाबा महाकाल के आंगन में 26 अगस्त सोमवार को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं गोपाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम, इस्कॉन मंदिर और वैष्णव मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव 26 अगस्त को ही मनाया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।