- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
BSNL का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ़ 6 रुपये में मिलेगा हर दिन 2GB डेटा !
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
जब से जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है तब से यूज़र्स सस्ते ऑप्शन तलाश कर रहे है। ऐसे में पिछले एक महीने में लाखों की संख्या में लोग BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे है। अब BSNL अपना यूजरबेस बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर ला रहा है।
आपको बता दें कि BSNL अब ग्राहकों को सिर्फ 6 रुपये डेली खर्च के साथ हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रहा है। जी हाँ, अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा वाला प्लान चाहिए तो यह सबसे किफायती प्लान है। इसमें कंपनी ग्राहकों को 395 दिनों के लिए 790GB डेटा ऑफर करती है। आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस प्लान में मिलने वाले डेटा का डेली खर्च काउंट करेंगे तो आपको डेली 2GB डेटा के लिए सिर्फ 6 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं।
BSNL के किफायती प्लान की विशेषताएँ
पैकेज की कीमत : 997 रुपये
दैनिक लागत : ₹6.23 प्रति दिन
डेटा : हर दिन 2GB डेटा
कॉलिंग : अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स
SMS : हर दिन 100 SMS
वैधता : 160 दिनों के लिए
इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने प्लान्स के साथ-साथ अपने नेटवर्क को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कंपनी ने देशभर में 4जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है और 5जी नेटवर्क की शुरुआत भी कर दी है। इससे यूज़र्स को उच्च गुणवत्ता की कनेक्टिविटी और तेज़ इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिलेगा।