- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 – तैयारी में जुटा प्रशासन, 1500 कच्चे मकान तोड़ने का फैसला, जल्द शुरू होगा काम
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
सिंहस्थ कुंभ मेला, जो हर 12 वर्ष में आयोजित होता है, 2028 में एक बार फिर उज्जैन शहर में आयोजित होने वाला है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रशासन की कोशिश है कि सिंहस्थ से पहले क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त किया जाए, जिसके लिए बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने सिंहस्थ से पहले क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त करने 600 करोड़ की लागत वाली परियोजना का खाका तैयार किया है। इसमें 11 नए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) लगाए जाने हैं। साथ ही 450 किलोमीटर लंबी सीवेज लाइन बिछाकर शहर की गंदगी नदी से मिलने से रोकी जाएगी।
जिसके लिए इंदौर प्रशासन ने कान्ह और सरस्वती नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित लगभग 1,500 कच्चे मकान तोड़ने का फैसला लिया है।
मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की – कान्ह और सरस्वती नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में करीब 3,000 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनमें 1500 कच्चे मकान शामिल हैं, जिन्हें नोटिस देकर खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि कान्ह और सरस्वती के 30-30 मीटर के दायरे में स्थित अवैध निर्माण हटाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। बारिश के चलते इन लोगों को स्थानांतरित करने में देरी हुई है। अगले पांच से दस दिन में इनकी शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा।
दरअसल, क्षिप्रा नदी इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए उज्जैन पहुंचती है। लेकिन इंदौर की गंदगी कान्ह और सरस्वती नदी के जरिए क्षिप्रा में जाकर मिलती है, जिससे इसमें होने वाले प्रदूषण में इजाफा हो रहा है।