- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जयपुर के भक्त ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान किए करीब 6 लाख के आभूषण!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दान, एक ऐसा कार्य है जो मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और जिसे करने से न केवल देने वाले को, बल्कि प्राप्त करने वाले को भी लाभ पहुंचाता है। वहीं, मंदिरों में दान करने से धार्मिक गतिविधियों को समर्थन मिलता है और समाज में एकता का भाव बढ़ता है। इसी कड़ी में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को जयपुर से आए एक भक्त ने करीब 6 लाख रुपए से अधिक के रजत से निर्मित आभूषण दान दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर के भक्त हिमांशु साहनी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक चांदी का मुकुट, दो कुंडल, एक मुंड माला, और एक चंद्र भेंट किए हैं। जिनका कुल वजन लगभग 8 किग्रा है।
बता दें, इन आभूषणों को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और राकेश श्रीवास्तव ने प्राप्त किया, और दानदाता का सम्मान कर रसीद प्रदान की।