- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पशु तस्करों से रूपए लेकर आरक्षक ने निकाली थी 11 गाडियां, एसपी ने किया निलंबित
उज्जैन । वध के लिए ले जा रहे पशुओं से भरी गाड़ियों को चेकपोस्ट से निकालने के लिए रुपए लेने वाले आरक्षक भरत उर्फ भारत सिंह चौहान को एसपी एमएस वर्मा ने निलंबित कर दिया है। साथी सैनिक मोहनदास बैरागी पर कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र जारी किया है। पूछताछ के बाद सैनिक भी निलंबित हो सकता है।
भैरवगढ़ पुलिस ने 29 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 61 पशु बरामद किए थे। पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया था कि घट्टिया थाने के सिपाही भारत सिंह चौहान और सैनिक मोहनदास बैरागी ने पैसे लेने के बाद 11 गाड़ियों को जाने दिया था। मामले में पुलिस ने एसपी को सूचना दी और तस्करों के बयान के आधार पर आरक्षक और सैनिक की शिकायत की। एसपी एमएस वर्मा ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को सस्पेंड कर दिया और होमगार्ड कमांडर मीनाक्षी चौहान को पत्र जारी कर होमगार्ड सैनिक पर कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस ने बताया सभी थानों से आरोपियों के रिकार्ड मंगाए गए है। क्राइम मीटिंग में एडीजी वी मधुकुमार ने निर्देश दिए थे कि पशु तस्करी में पकडा़ने वाले आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाना चाहिए। इन पर भी निश्चित रूप से रासुका की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई के लिए सभी थानों के रिकार्ड लगाकर एसपी को प्रस्ताव भेजेंगे।