- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
वाटर सप्लाई के चेंबर में उतर गए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, गंदगी साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया:
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह और उज्जैन कमिश्नर संजय गुप्ता ने स्वच्छता का संदेश दिया। बता दें, कमिश्नर गुप्ता ने झाड़ू से संकुल भवन परिसर की सफाई की। वहीं कलेक्टर सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन के वाटर सप्लाई के मैनहोल चेंबर को खुलवाकर उसकी सफाई की।
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि 17 से 02 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज सभी कार्यालयों में सफाई करने का अभियान चलाया गया। उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर वन लाने के प्रयास कर रहे हैं। आज संकुल भवन में सभी छोटे-बड़े अधिकारियों ने सफाई में अपना योगदान दिया। मुझे चेंबर में गंदगी दिखी तो उसमें उतरकर साफ कर दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे, सहायक कलेक्टर श्री गगन मीणा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी सफाई की गई।
बता दें, गुरुवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में सघन सफाई का अभियान चलाया गया। सभी शासकीय कार्यालयों के साथ प्रशासनिक संकुल भवन में भी सफाई की गई, कलेक्टर स्वयं चेंबर में उतरे और अच्छे से सफाई की।