- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा सपत्नीक पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में शामिल होकर किया भगवान का पूजन अर्चन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ही वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा अपनी पत्नी सामवेद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। वे यहाँ भस्म आरती में शामिल हुए और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती के दर्शन किए। मिलिंद ने आरती के बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं, जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। आज वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे।