- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
धनतेरस पर्व आज, भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से होती है आरोग्य की प्राप्ति; आज से आरंभ हुआ दीपावली का पर्व
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
धनतेरस का पर्व दीपावली के पाँच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, जो कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसी कारण से बर्तन खरीदने की परंपरा का आरंभ हुआ, और इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। इस दिन से दीपावली का पर्व आरंभ होता है।
इसके साथ ही, इसे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। चूँकि भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है, और भगवान धन्वंतरि ने चिकित्सा विज्ञान का प्रचार-प्रसार किया था, इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दो दिन बाद मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुईं, इसीलिए धनतेरस के दो दिन बाद दिवाली का उत्सव मनाया जाता है। धनतेरस के अवसर पर माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि, और भगवान कुबेर की पूजा करके धन, समृद्धि, और स्वास्थ्य की कामना की जाती है।